रायबरेली-मोटरसाइकिल की टक्कर से बाइक सवार पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीखेड़ा गांव के पास बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे के करीब बेटी के विवाह का कार्ड देने रिश्तेदारी जा रहे पिता और पुत्र को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आ गई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओसहरवा का पुरवा मजरे जहांगीराबाद गांव के रहने वाले रामबक्स उम्र 63 वर्ष अपने बेटे सर्वेश कुमार उम्र 24 वर्ष के साथ बेटी की शादी के कार्ड देने मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी जा रहे थे। वह जैसे ही शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और पुत्र को गंभीर चोटें आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 