रायबरेली-दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में मां सहित दो बेटे घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ- रायबरेली राजमार्ग पर टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मां सहित दो बेटों को गंभीर चोटें आ गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विदित हो कि क्षेत्र के पहुरावां गांव के रहने वाली राजरानी उम्र 55 वर्ष अपने बेटे करण उम्र 17 वर्ष और राहुल उम्र 20 वर्ष पुत्र गण राजकुमार अपने गांव से पहुरावां से दवा लेने सुदौली जा रहे थे। जैसे ही पुत्र और मां टोल टैक्स के पास पहुंचे अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से वह टकरा गए। इस हादसे में मां सहित दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक चिकित्सा के बाद मां व दोनों बेटों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया।

rexpress 