रायबरेली-रसूलपुर प्रधान कोमल मौर्य को राज्यपाल ने किया सम्मानित

रायबरेली-रसूलपुर प्रधान कोमल मौर्य को राज्यपाल ने किया सम्मानित

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

गांव में विकास कार्यों और शासन की योजनाओं को दिया नया आयाम 

ऊंचाहार -रायबरेली -तहसील के  रोहनिया विकास की ग्राम पंचायत रसूलपुर की प्रधान कोमल मौर्य को प्रदेश की राज्यपाल ने सम्मानित किया है । यह सम्मान गांव में विकास कार्यों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शानदार ढंग से क्रियान्वयन किए जाने के लिए दिया गया है ।
     स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में यह सम्मान प्रदान किया । ज्ञात हो कि कोमल मौर्य ने अपने गांव में विकास कार्यों को लेकर बड़ी सजगता से काम किया और गांव की अधिकांश समस्याओं को समाप्त किया है । शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में वह हमेशा अव्वल रही है । गांव में स्वच्छता अभियान को अंजाम तक पहुंचाया । हर घर में शौचालय , हर घर नल जैसी योजनाओं में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है ।