Raibareli-आखिर किस आरोप में पीड़िता के पति को उठा ले आई जगतपुर पुलिस,पीड़िता ने जगतपुर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Raibareli-आखिर किस आरोप में पीड़िता के पति को उठा ले आई जगतपुर पुलिस,पीड़िता ने जगतपुर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जब से महिला थानेदार ने जगतपुर थाने की कमान संभाली है तब से जगतपुर महिला थाना अध्यक्ष पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं एक ऐसा ही मामला जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय श्रीबक्स मजरे केवलपुर के रहने वाली पीड़िता ने जगतपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने बताया है कि पीड़िता के पति को थाने में बैठाए रखने का आरोप लगाया है और फर्जी मुकदमे और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है पूरा मामला क्या है उनको भी  बताते हैं आपको बता दे की पीड़िता मोनी त्रिवेदी ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि



 जगतपुर थानाध्यक्ष सहित तीन चार अन्य पुलिसकर्मी जबरन पीड़िता के पति को उठा ले गए हैं वही पूछे जाने पर भी जगतपुर पुलिस ने कोई बात नहीं बताई और थाने में लगातार मारपीट करने व प्रताड़ित करने व फर्जी मुकदमे में फसाने का पीड़िता ने आरोप लगाया है और उन्होंने बताया है कि 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है लेकिन जगतपुर पुलिस पीड़िता के पति को नहीं छोड़ रही है पीड़िता मोनी त्रिवेदी ने बताया है कि मेरे पति का शारीरिक मानसिक उत्पीड़न कर रही है जगतपुर पुलिस और हमें भी धमकी दे रही है अगर कहीं शिकायत किया तो पूरे घर को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में बंद कर देंगे आखिर क्या जो मित्र पुलिस का दावा उच्च अधिकारी करते हैं क्या धरातल पर जो पुलिसकर्मी होते हैं वह मित्र पुलिस की तरह पेश आते हैं जनता से हालांकि क्या ऐसे पुलिसकर्मियों पर उच्च अधिकारी संज्ञान लेते हैं या नहीं लेते हैं यह तो आने वाला समय जरूर बताएगा