रायबरेली-मवई गाँव में बिना अनुमति दो हरे नीम के पेड़ों को लकड़ी ठेकेदारों ने काटा,,,,?

रायबरेली-मवई गाँव में बिना अनुमति दो हरे नीम के पेड़ों को लकड़ी ठेकेदारों ने काटा,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र के मवई गाँव में बिना अनुमति दो हरे नीम के पेड़ों को लकड़ी ठेकेदारों ने काट डाला और मौके से लकड़ी उठा ले गये, ग्रामीणों की सूचना पर वनरक्षक अखिलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है, वनरक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि वनरक्षक की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।