रायबरेली-लालगंज में हादसे में दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली-लालगंज में हादसे में दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
रायबरेली-लालगंज में हादसे में दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शोभापुर गांव के पास ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों और मृतकों-घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।