ऊंचाहार:सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत,,,,,?

ऊंचाहार:सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत,,,,,?

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली। रात में निमंत्रण से वापस लौट रहा वृद्ध सड़क हादसे में घायल हो गया था । जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । 
      घटना शुक्रवार की  रात सेमरी गाँव के निकट लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग बाईपास पर हुई है । जहां  साईकिल सवार को टक्कर मार दिया। राहगीरों ने ईलाज के लिए उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामप्यारे मौर्य 60 वर्ष  निवासी दौलतपुर गांव निवासी के रूप में हुई है।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।