सपा नेता और नाबालिक वो चीखती रही बाहर खड़ी रही बुआ

सपा नेता और नाबालिक वो चीखती रही बाहर खड़ी रही बुआ

-:विज्ञापन:-

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. नाबालिग लड़की से रेप मामले में अब नवाब सिंह का डीएनए टेस्ट किया जाएगा, जिसके लिए कोर्ट से इजाजत मांगी जाएगी.

इसके बाद नवाब सिंह का डीएनए सैंपल लिया जाएगा. बच्ची के मेडिकल टेस्ट के बाद रेप की पुष्टि होने से नवाब सिहं यादव के खिलाफ दर्ज मामले में धाराएं बढ़ा दी गई हैं. पीड़िता ने पहले ही मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में रेप की बात कही थी. वहीं पुलिस अब बुआ पर भी शिकंजा कस सकती है.

न्यूज एजेंसी के अनुसार एसपी ने बताया था की पीड़िता को नवाब सिंह के पास ले जाने वाली बुआ को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लेकिन वो आई नहीं. एसपी ने बताया कि मामले में नाबालिग पीड़िता की बुआ के खिलाफ पर मामला दर्ज किया जाएगा और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी पू्र्व ब्लॉक प्रमुख निजी कॉलेज का प्रबंधक है और उसने किशोरी को नौकरी दिलाने में मदद करने के बहाने लड़की और उसकी बुआ को रविवार रात कॉलेज में बुलाया था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जब आरोपी नाबालिग के साथ रेप कर रहा था तब पीड़िता ने मदद के लिए आवाज लगाई थी. इसके अलावा बुआ ने गेट खोले जाने के बाद भी कोई विरोध नहीं किया था. बल्कि पीड़िता को ही समझाने लगी और नवाब सिंह के साथ बातचीत करने लग गई थी. इस बीच पीड़िता की बुआ ने दावा किया कि नवाब सिंह को समाजवादी पार्टी के ही नेता फंसा रहे हैं.

बुआ ने बताया कि घटना की रात वह अपनी भतीजी के साथ लखनऊ से लौट रही थी और हाल ही में नवाब सिंह की मां के निधन पर दुख जताने के लिए उनसे मिलने उनके कॉलेज गई थी. बुआ ने कहा कि उसकी भतीजी ने बहकावे में आकर आरोप लगाया है.