रायबरेली-जेठ ने बेवा अनुज वधू का नहाते समय फोटो खींचकर सोशल मीडिया में किया वायरल ,

रायबरेली-जेठ ने बेवा अनुज वधू का नहाते समय फोटो खींचकर सोशल मीडिया में किया वायरल ,

-:विज्ञापन:-


  रिपोर्ट-सागर तिवारी



- पीड़िता ने कोतवाली में की शिकायत

ऊंचाहार - रायबरेली - बेवा अनुज वधू को घर से भगाने के लिए जेठ ने बड़ी अजीबोगरीब हरकत की , नहाते समय उसका अर्धनग्न फोटो खींचा और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । परेशान पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की है ।
      मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव हुल्ला का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग का है । गांव की महिला मनीषा पाल का कहना है कि उसकी शादी सन  2023 में हुई थी । शादी के कुछ समय बाद उसके पति की मौत हो गई । पति की मौत के बाद उसके जेठ और जेठानी उसे घर से भगाने में लगे है । उसके साथ मारपीट की जाती है , उसे तरह तरह से परेशान किया जाता है । महिला का आरोप है कि उसे नहाते समय उसके जेठ ने उसका नग्न फोटो खींच लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया , जिससे वह घर भाग जाए । कोतवाली पहुंची पीड़िता ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।