Raibareliअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Raibareliअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो 70077 82057


बछरावां- रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है ।शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।
      जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र राजबहादुर निवासी बंधन खेड़ा मजरे मलपुर राजामऊ से बछरावां की ओर आ रहा था ।  बछरावां राजामऊ रोड पर चुरुवा पश्चिम गांव बायपास स्थित रामपुर चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है । थाना अध्यक्ष ब्रजेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी ।