Raebareli:गुरुनानक देव जी के 554 वे प्रकाश पर्व के पूर्व आज,भव्य निकाली गई शोभायात्रा

Raebareli:गुरुनानक देव जी के 554 वे  प्रकाश पर्व के पूर्व आज,भव्य निकाली गई शोभायात्रा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट: केशवानंद शुक्ला 


 रायबरेली: जिले में भव्य शोभा यात्रा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती व पंच प्यारो की अगुवाई में  निकाली गई।
 फिरोज गांधी नगर गुरुद्वारा से  शोभा यात्रा प्रारंभ होकर  झूले लाल मंदिर ,गोरा बाजार से सिविल लाइन होते हुए महेंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी से होते हुए  फिरोज गांधी गुरुद्वारा में समापन हुआ,शोभा यात्रा में वारसी बैंड के साथ ,गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम करते चल रहे थे,गतका पार्टी ने अपने अचंभित कार्यक्रम पेशकर मन मोह लिया,पालकी साहेब के आगे महिलाएं पूरे रूट की सड़क की  सफाई धुलाई करते चल रही थी साथ ही महिलाओं पुरुषो का जत्था कीर्तन करते चल रहा था जिससे सारा वातावरण भक्तिमय हो चला था। सिख बच्चों ने विशेष ड्रेस पहनकर धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर संगत ने गुरुजी के जयकारे लगाए ।शोभा यात्रा का जगह जगह  पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण,संगत व कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किया गया।
पालकी साहब की विशेष सजावट फूलों व बिजली की झालरों द्वारा की गई थी।पूरे रूट की भव्य लाइट द्वारा सुशोभित किया गया था।
शोभा यात्रा गुरुद्वारा साहेब पहुंचने के उपरांत आतिशबाजी भी हुई रास्ते में संगत द्वारा जगह जगह  प्रसाद वितरण व पुष्पवर्षा हुई।
इसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अरोड़ा, अवतार सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह गांधी सभासद ,जसवंत सिंह मोंगा,गुरजीत सिंह तनेजा, दलजीत सिंह अरोड़ा,,अमरीक सिंह अरोड़ा, गुरमीत सिंह मोंगा,बंटी सलूजा,सुरेन्द्र सिंह बग्गा, ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी,कुलदीप सिंह अरोड़ा,गुरबचन सिंह सलूजा,गुरविंदर सिंह मोंगा, सुरेंद्र सिंह बल्लू,त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,जसपाल सिंह मौजी, शैंकी सिंह,टिल्लू छाबड़ा,अमरिंदर सिंह तनेजा,लकी सिंह,समर सिंह गांधी उपस्थित रहे।