Raibareli-डिप्टी सीएम ने हनुमान मंदिर पर टेका माथा

Raibareli-डिप्टी सीएम ने हनुमान मंदिर पर टेका माथा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां-रायबरेली-उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बांदा जाते हुए चुरुवा हनुमान मंदिर पर रुक कर पूजा अर्चना की, .इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा नई योजनाओं को लाकर किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। चाहे सोलर पंप योजना ,चाहे नलकूप योजना एवं किसानों के लिए सैकड़ों योजना चलाकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने चुरुवा मंदिर पर माथा टेक कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत भी किया।