Raibareli-एसडीम व क्षेत्राधिकारी द्वारा पैदल गश्त एवं सरकारी मॉडल शॉप की चेकिंग

Raibareli-एसडीम व क्षेत्राधिकारी  द्वारा पैदल गश्त एवं सरकारी मॉडल शॉप की चेकिंग
Raibareli-एसडीम व क्षेत्राधिकारी  द्वारा पैदल गश्त एवं सरकारी मॉडल शॉप की चेकिंग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी (गुड्डू)

मो-7007782057
9838 392 747


बछरावां-रायबरेली - कस्बे में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बुधवार शाम   उप-जिलाधिकारी रचित राम गुप्ता व क्षेत्राधिकारी इन्द्र पाल सिंह  तथा कोतवाल बृजेश राय व आबकारी निरीक्षक साथ क्षेत्र की सरकारी शराब की दुकानों, मॉडल शॉप, बियर की दुकानों व उनके भण्डारण तथा अनुज्ञप्ति की गहनता से चेकिंग की गयी । इसके अतिरिक्त शराब की दुकानों मॉडलशॉप बियर की दुकानों के आसपास स्थित खोखा, गुंमटी व संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गयी है। साथ ही साथ पटाखा व्यवसायों से भी सुरक्षात्मक व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई तथा पटाखा व्यवसायों के भंडारण की जांच पड़ताल की गई। सरकारी शराब की दुकानों में मानक के अनुसार भण्डारण स्टाक रजिस्टर अनुज्ञप्ति की जांच करते हुये शराब की गुणवत्ता का अवलोकन कर सम्बंधित सेल्समैन ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।