रायबरेली-ऊंचाहार में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में कटान तेज

रायबरेली-ऊंचाहार में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में कटान तेज

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार -रायबरेली-पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बीते दिनों  हुई भारी बारिश के कारण गंगा में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है । जिसके कारण पूरे ऊंचाहार क्षेत्र में तटवर्ती इलाकों में कटान बढ़ गया है । गोकना समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पुरोहितों ने स्नानार्थियों को जल में जाने से रोक लगा दी है ।
    विगत दिनों पहाड़ी और मैदानी भागों के हुई जबरदस्त बरसात का असर अब गंगा नदी में देखने को मिल रहा है । गंगा नदी में विगत कई दिनों से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है ।  हालांकि, अभी किसी भी गांव के अंदर पानी नहीं पहुंचा है। फिर भी एहतियातन ग्रामीणों को सजग कर दिया गया है। गंगा व उसके आसपास तट पर बढ़ी कटान को लेकर लोगों को किनारे खड़े होने से रोका जा रहा है। गोकना गंगा घाट पर जल शिवालय के करीब पहुंचने वाला है । गंगा तट के किनारे में कटान जारी है । गंगा तट के किनारे स्थित ग्रामीणों को नदी की तरफ जाने से रोका जा रहा है । गोकना गंगा घाट के वरिष्ठ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि गंगा नदी के अंदर जाने से लोगों को रोका जा रहा है । स्नानार्थियों को किनारे ही स्नान करने और जल लेने की सलाह दी जा रही है ।