Raibareli-जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर

Raibareli-जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-चंद्रकेश मौर्य

डलमऊ संवाददाता डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई युवक की हालत गंभीर होता देख परिजन आनन-फानन में उसे डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने युवक को रेफर कर किया है। जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी गांव निवासी अंजय 22 वर्ष पुत्र श्यामलाल गुरुवार को दोपहर के समय संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई युवक की हालत गंभीर होता देख परिजनों ने आनन-फानन युवक को गंभीर अवस्था में डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक ने युवक की हालत बिगड़ता देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है चिकित्सक प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक  जहरीला पदार्थ खा कर परिजनों द्वारा लाया गया था हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।