Raibareli-डलमऊ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आई 33 शिकायतों में पांच का निस्तारण

Raibareli-डलमऊ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आई 33 शिकायतों में पांच का निस्तारण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-पिंटू तिवारी

रायबरेली-तहसील में शनिवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 33 शिकायतें आई जिनमें पांच  शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया सबसे ज्यादा परेशान लोग बिजली विभाग से नजर आए डलमऊ की शेखवाड़ा निवासी इंद्रावती ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हर महीने मीटर से रीडिंग निकाली जाती है और बिजली का बिल भी जमा किया जाता है और महीने का बिल पांच हजार आता है जिस पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी शिकायत बार-बार आती हैं जिसको तत्काल सही कराया जाए इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक नवीन कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौवा हार नायब तहसीलदार शिवम राठौर ई ओ आरती श्रीवास्तव सहित तमाम तहसील कर्मी उपस्थित रहे