रायबरेली-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर घायल, रेफर

रायबरेली-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर घायल, रेफर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार देर रात लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुरावा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार सुनील कुमार पुत्र राजाराम निवासी ब्राह्मण खेड़ा जो कि अपने गांव से उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बछरावां की तरफ किसी निमंत्रण में शामिल होने के लिए आ रहा था। तभी पहुरावा गांव के पास पीछे से उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची एबुलेश के द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।