रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में संपन्न हुई खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता,,,,

रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में संपन्न हुई खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता,,,,
रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में संपन्न हुई खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली- एनटीपीसी  परिसर में स्थित चिन्मय विद्यालय में  गांधी जयंती के अवसर पर इंटर स्कूल खो-खो एवं वॉलीबॉल  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कुल 19 विद्यालय की टीमों ने भाग लिया। इसके लिये केवल  उन विद्यालयों को ही आमंत्रित किया गया था जो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हैं और ऊंचाहार के आस-पास के हैं। चिन्मय  विद्यालय का इसके पीछे यह उद्देश्य था कि उन छात्रों को खेलकूद में आगे आने का अवसर मिले जो खेलकूद के संसाधनों के अभाव में अपने कौशल का विकास नहीं कर पा रहे हैं । इस खेलकूद समारोह के मुख्य अतिथि उप



 जिलाधिकारी, ऊंचाहार श्री सिद्धार्थ चौधरी, एनटीपीसी के डी जी एम श्री विजय कुमार एवं जिला  स्पोर्ट काउंसिल के सचिव श्री अजय सिंह चंदेल ने स्वामी चिन्मयनंद, महात्मा गांधी एवं श्री लालबहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि वे खेलकूद से होने वाले लाभ से अवगत हों । खेलकूद से न केवल शरीर बल्कि मस्तिष्क भी पुष्ट  होता है।  खेलकूद के मध्यम से हम एक दूसरे से जुड़ते हैं और एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं । उन्होंने गांधी जयंती के महत्त्व को बताते हुए छात्र-खिलाड़ियों से गांधी जी के जन्म के बारे में कुछ प्रश्न पूछे एवं महात्मा शब्द का विश्लेषण किया । मुख्य अतिथि ने छात्रों को प्रेरित किया कि वह जो भी कार्य करें उसे शतप्रतिशत समर्पण के साथ करें । गृहस्थ जीवन में रहते हुए महात्मा गांधी के आदर्शों एवं संतों के गुणों  को अपनाने पर बल दिया । उप जिलाधिकारी ने इस तरह की प्रतियोगिता करवाने के लिये चिन्मय विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं विद्यालय के वार्षिक खेलकूद समारोह में पुन: करवाने का आग्रह किया। चिन्मय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
   सवेरे वर्षा होने के कारण खेल थोड़ा विलंब से प्रारंभ हुआ । खो -खो और वॉलीबॉल की रोमांचक प्रतियोगिता 4 बजे तक चली।  खो-खो प्रतियोगिता में एस वी एम एनटीपीसी, ऊँचाहार          विद्यालय की टीम ने ट्रॉफी जीती। विजेता टीम की कैप्टन खुशी            और टीम की अन्य खिलाड़ियों में दीपा मौर्या, साक्षी शुक्ला, खुशबू गौतम, वामालिया खातून, सेजल शर्मा, हिमांशी निर्मल, मान्या सिंह, अंशिका सिंह, अपर्ना सिंह, यशी शुक्ला और लक्ष्मी ने बड़े जोश के साथ जीत की ट्रॉफी ग्रहण की। उपविजेता टीम (एम जी बी इंटर कॉलेज, दौलतपुर ऊँचाहार ) की कैप्टन रोशनी ने विजेता टीम के कैप्टेन से हाथ मिलाकर बधाई दी।
      वॉलीबॉल प्रतियोगिता में              
शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज, ऊँचाहार      की टीम विजेता बनी। इस टीम के कैप्टन  आकाश ने अपने अन्य खिलाडियों सत्यं यादव, रोहित मौर्य, विप्लेंद्र यादव, आलोक कुमार, अभिषेक, अभिषेक कुमार मौर्य, दीपक कुमार,  धर्मेंद्र, रजत गौतम, शिवम एवं विनय गौतम                     के साथ बड़े ही रोमांचक मैच में डी वी आर इंटर कॉलेज, सवैयाधनी ऊँचाहार की टीम को 2-0 से परास्त किया। उप विजेता की टीम के कैप्टन      
विनय ने बड़े ही सहज भाव से इस परिणाम को स्वीकार किया और अपनी टीम के सदस्यों की पीठ थपथपाई। इस प्रतियोगिता के आयोजन में क्रीड़ा अध्यापक श्री अब्दुल हफीज का बहुत बड़ा योगदान रहा।