Raibareli-खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुआ प्रवीण कुमार

Raibareli-खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुआ प्रवीण कुमार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-पिंटू तिवारी

डलमऊ- रायबरेली-ग्रामीण परिवेश से पढ़ लिख कर निकला छात्र प्रवीण कुमार यादव पुत्र गेंद राज यादव निवासी पूरे मोइला  मजरे
 हथकुई जिसने प्राथमिक स्तर की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय कजियाना, व उच्च प्राथमिक विद्यालय कजियाना से प्राप्त किया। हाई स्कूल इंटर की शिक्षा महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज दौलतपुर से किया। तथा स्नातक की शिक्षा कानपुर यूनिवर्सिटी से प्राप्त किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने आगे की तैयारी लखनऊ में रहकर लगन से किया। जिसका परिणाम यह हुआ की होनहार बालक ने  यू पी एस एस सी परीक्षा पास करके खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति लिया। जिसे परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई ग्रामीण व परिजनों ने इस होनहार बालक का गांव में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर होन हार बालक को बधाइयां दिया ।