रायबरेली-ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर के बेचने का लगाया आरोप,,,,

रायबरेली-ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर के बेचने का लगाया आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-ऊंचाहार देहात में ग्राम सभा की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर के बेचने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने एसडीएम से टीम गठित कर पैमाईश कराने की अपील करते हुए भूमि सुरक्षित करने की मांग की है। 
          ऊंचाहार ग्राम प्रधान व प्रधान संघ अध्यक्ष धनराज यादव का आरोप है कि। भूमि गाटा संख्या 4616, 4618, 4619, 4612, 4608 समेत कई नम्बरों में दबंग भूमाफियाओं ने जबरन कब्ज़ा करके प्लॉटिंग कर दिया और मोटे दामों में बेंच दिया है। ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद दबंगों की क्रूरता देखने  को मिली है। ग्राम प्रधान धनराज यादव ने गुरुवार को एसडीएम से शिकायत करते हुए टीम गठित करके पैमाईश के बाद ग्राम सभा की भूमि सुरक्षित करने की मांग की है।