रायबरेली-अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकराई, चालक गंभीर

रायबरेली-अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकराई, चालक गंभीर
रायबरेली-अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकराई, चालक गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को बांदा बहराइच राजमार्ग से जोड़ने वाले बाईपास पर देवपुरी गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई। जिसमें बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल चालक राम अवध पुत्र जय प्रसाद निवासी जनपद गाजीपुर, जो की लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से बांदा बहराइच राजमार्ग की ओर उक्त देवपुरी बाईपास से जा रहा था, जैसे ही वह देवपुरी गांव के पास पहुंचा, तभी अत्यधिक रफ्तार होने के चलते उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराया, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, वहीं बोलेरो के अंदर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आसपास मौजूद ग्रामीणों के द्वारा निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।