प्रधानाध्यापक की बहाली को लेकर आरएसएम का जारी रहा धरना प्रदर्शन

प्रधानाध्यापक की बहाली को लेकर आरएसएम का जारी रहा धरना प्रदर्शन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

शिक्षकों ने कहा, डीह ब्लॉक में सालों से जमे दीमक रूपी शिक्षक को हटाकर ही लेंगे प्रणय

ब्लॉक में दलाली करने वाले शिक्षक को लगातार छेड़ना ही प्रधानाध्यापक को पड़ा भारी

रायबरेली-डीह ब्लॉक में कार्यरत प्रधानाध्यापक की बहाली और ब्लॉक में दीमक की तरह चाट रहे एक शिक्षक के खिलाफ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों ने आज स्कूल के बाद शाम में 3:30 बजे से विभागीय अधिकारियों के अन्याय, शोषणकारी व निरंकुश नीतियों के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना दिया। 
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर धरने को समर्थन देकर जिला संगठन का मनोबल बढ़ाया और अपने उद्बबोधन में अधिकारियों की कुत्सित मानसिकता की ओर आगाह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के भ्रष्टाचारी खण्ड शिक्षा अधिकारियों की शिकायत महानिदेशक व बेसिक शिक्षा के सचिव से संगठन करेगा। 

शिक्षकों के धरने को सम्बोधित करते डीह अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने कहा कि बी०ई०ओ० कार्यालय डीह में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रतीक एक दलाल द्वारा घटना का कुचक्र रचा गया, क्योंकि रवीन्द्र सिंह यादव ने उसके भ्रष्टाचार में रोड़ा बनकर खड़े हो गए हैं, जिसके कारण बीईओ की वजह से पुष्पित पल्लवित वह दलाल साजिश रचने में कामयाब हुआ। उन्होंने कहा कि हम प्रतिज्ञा करते हैं कि बीआरसी से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेकेंगे।

अध्यक्ष गौरा दिनेश प्रताप सिंह व महामंत्री जंगबहादुर,अध्यक्ष ऊँचाहार हरिशरण मौर्य,अध्यक्ष डलमऊ संजय सिंह, शशिदेवी जिलामंत्री, अवनीश सिंह अध्यक्ष सतांव ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कर्मयुद्ध/धर्मयुद्ध शिक्षक के मान सम्मान का है, जिसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी कुर्बानी देने के तैयार है। धरने को पुष्पलता पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, पूजा सिंह उपाध्यक्ष डलमऊ, वेद प्रकाश यादव जिला मंत्री आदि ने सम्बोधित किया। 
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी डीह ने दुर्भावना से प्रेरित निलम्बन की भर्त्सना एवं कड़ी निन्दा करता है। उन्होंने कहा कि रवीन्द्र सिंह यादव प्र० अ० प्रा० वि० दरियावगंज वि०क्षे०डीह के बहाली होने तक अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज की नीति पर चलकर राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का विकास करने वाला संगठन है। इसलिए हम न अपमान करेगें और न अपमान सहेगें। धरना प्रदर्शन में मंच का संचालन महामंत्री संजय कनौजिया द्वारा किया गया। 

धरने को संबोधित संजय कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, मधुकर सिंह जिला संगठन मंत्री, वीरेन्द्र चौधरी, हरिमोहन यादव, राजेश मौर्या, जयकरन, दिनेश प्रताप सिंह,  हरिबंश सिंह व रणविजय सिंह गंगापारी, रवीन्द्र सिंह यादव, अनूप सिंह, हरिशरण मौर्य, आशुतोष मौर्य, संजय सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, शशि देवी, प्रतिमा सिंह, हेमन्त कुमार सिंह, पंकज सिंह ,आशीष त्रिवेदी, योगेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अवधेश कुमार, जय विजय शंकर, अमित बाजपेई, संदीप सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, बृजेन्द्र कुमार, आनन्द प्रताप सिंह, संदीप सोनकर, अंकित सिंह, शैलेष श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य, जयकरन वर्मा, विनीत श्रीवास्तव, रितेश बहादुर, राजकुमार, दिनेश पाल, रामउजेर, कोशलेन्द्र सिंह, सन्तोष कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार पुष्कर, सन्तोष कुमार सिंह, नन्हे लाल यादव, राजबहादुर यादव, सर्वेश कुमार, शिवांश तिवारी, अनूप सिंह, कमलेश यादव, जयकरन, फूलचंद यादव, सुमनलाल, राजेश कुमार सविता, दीपक पाण्डेय, मनोज कुमार, मोहित पटेल, रीतेश वर्मा, सुनीता सिंह, ओम प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, अनुपम त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, अखिलेन्द्र सिंह, प्रेमचन्द्र यादव आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।