Raibareli-दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Raibareli-दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी (गुड्डू)

मो-7007782057
    9838 392 747


रायबरेली बछरावां  अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत  थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा थाना बछरावां पर पंजीकृत  नामजद/संबंधित अभियुक्त विपिन कुमार पटेल उर्फ विकास नेता पुत्र नंद कुमार उर्फ नन्दू मिस्त्री निवासी ग्राम पोस्ट सेहगो पश्चिम थाना बछरावां रायबरेली को थाना क्षेत्र के शारदा नहर पुल के निकट से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप-निरीक्षक अनुज कमार तोमर  ,आरक्षी शमीम अहमद शामिल है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।