लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार का बड़ा कदम, जारी किए जातिगत जनगणना के आंकड़े, देखिए किस जाति की कितनी आबादी ?

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार का बड़ा कदम, जारी किए जातिगत जनगणना के आंकड़े, देखिए किस जाति की कितनी आबादी ?

-:विज्ञापन:-

बिहार में जातिगत जनगणना का डाटा आज सरकार ने आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। बिहार में हुए इस जातिगत जनगणना सर्वे में कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आये हैं जो इस प्रकार से हैं।  बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जातीय आधारित गणना (Bihar Caste based census report) की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि राज्‍य में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है।

  • पिछड़ा वर्ग-27.12 %
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग-36.01 %
  • अनुसूचित जाति-19.65 %
  • अनुसूचित जनजाति-1.68 %
  • सामान्य वर्ग 15.52 %

बिहार में किस धर्म की कितनी आबादी ?

  • हिन्दू- 81.99%
  • मुस्लिम- 17.70%
  • ईसाई-.05%
  • सिख- .01%
  • बौद्ध-.08%
  • किस जाति की कितनी आबादी ?

    • ब्राह्मण- 3.67%
    • राजपूत- 3.45%
    • भूमिहार- 2.89%
    • कायस्थ – 0.60%
    • यादव – 14.26 %
    • कुशवाहा – 4.27
    • कुरमी- 2.87%
    • तेली- 2.81%
    • मुसहर- 3.08%
    • सोनार-0.68%
    • मल्‍लाह 2.60%
    • बढ़ई- 1.4%
    • कुम्हार- 1.4%
    • पासी- 0.9%
    • धोबी- 0.8%
    • मोची,चमार,रविदास- 5.2%