रायबरेली से है दिल का रिश्ता - प्रियंका गांधी

रायबरेली से है दिल का रिश्ता - प्रियंका गांधी
रायबरेली से है दिल का रिश्ता - प्रियंका गांधी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

*लोकतंत्र का मज़बूत पहरेदार है रायबरेली - प्रियंका गांधी*


रायबरेली-लोक सभा चुनाव में रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की चुनाव तैयारियों को गति देते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा के 8 ब्लॉकों के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की। शाम 5 बजे से शुरू हुई ये मैराथन बैठक देर रात तक चलने की संभावना है। बैठक में अमावा, राही, हरचंदपुर, खीरो, जगतपुर, ऊंचाहार, सताव, दीनसाहगौरा ब्लॉक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

चुनाव केंद्रित इस बैठक में श्रीमती गांधी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें लोकसभा चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमति गांधी ने कहा हम सभी में एक चीज़ समान है की हम सब अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़े है और इस संघर्ष का इतिहास 100 सालों से ज़्यादा का है। जनवरी 1921 में जब बाबा रामचंद्र और मदारी पासी जी के नेतृत्व में अवध का किसान आंदोलन चरम पर था को पंडित जवाहरलाल नेहरू उसमे भागीदारी के लिए आए थे, रायबरेली की ही पावन धरती पर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ़ लड़ते हुए वो पहली बार गिरफ़्तार हुए थे। तब से इस धरती से जुड़  कर सेवा और संघर्ष का अभियान लगातार जारी है। "सेवा के सौ साल" का ये सफर, रायबरेली के राहुल अब आपके सहयोग और आशीर्वाद से आगे ले चलेंगे।

आज देश में ब्रिटिश राज जैसे हालात व्याप्त हैं। मोदी सरकार की नीतियां गरीबों को ध्यान में रख कर नहीं बनाई जा रही बल्कि खरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट बताती हैं कि आज भारत में गैरबराबरी की हालत अंग्रेजों के राज से भी ख़राब है। लोकतंत्र को मजबूत करने वाले सभी संस्थान कमज़ोर किए जा रहे है, मीडिया हो या संसद। महात्मा गांधी, पंडित नेहरू ने अंग्रेज़ो के खिलाफ लड़ाई जनता के अधिकारों को मजबूत करने के लिए लड़ी थी, उन्हे क्या पता था की आजाद भारत में ऐसा भी दिन आएगा जब सरकार जनता को अधिकार विहीन करने पर अमादा हो जाएगी। करोड़ों लोगों की ज़िंदगी बदलने वाली आरक्षण जैसी व्यवस्था देने वाले संविधान को बदलने की कोशिश हो रही है। ये देश का दुर्भाग्य है कि आज एक ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा है जिसकी भाषा, व्यवहार और कर्म स्तरहीन हैं।

हमने सदा विकास को तरजीह दी है, एक विकसित और संपन्न रायबरेली का सपना देखा है। हमें जब मौका मिला, रायबरेली में हमने रोज़गार और विकास के अवसर पैदा किए लेकिन मोदी सरकार ने हमारे द्वारा शुरू की गई कई परियोजनाओं को या तो बंद कर दिया या अपने नाम से प्रचारित किया।

भ्रष्टाचार के महासमुद्र में डूबी भाजपा आज दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गयी है। यहाँ तक पहुंचने के लिए उसने हर गलत रास्ता अपनाया  है। गुजरात में जिस पुल के टूटने से सैकड़ो लोगो को जान गई, भाजपा ने उस कम्पनी से भी चंदा लिया और जानलेवा कोविडशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से सिर्फ चंदे की लालच में पूरे देश का सौदा कर दिया। सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए ये किसी भी सीमा तक जाने पर उतारू है, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के खाते सीज़ करना और जनता द्वारा चुने हुए दे मुख्यमंत्रियों को जेल भेजना इस बात की बानगी है। 

श्रीमती गांधी ने कहा की जनता के प्रति सत्ता की जवाबदेही होनी चाहिए। आप और हम मिलकर, लड़कर, भारत में पुनः लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करेंगे। रायबरेली का चुनाव तो महज़ औपचारिकता है!  रायबरेली की जनता अपने राहुल गाँधी को ऐसा विराट समर्थन देने जा रही है जिसकी दूसरी मिसाल नहीं होगी!