रायबरेली-दो कारों की जोरदार टक्कर में बाइक सवार को रास्ता बता रहा राहगीर आया चपेट में, हुई मौत
घटना में बाइक सवार भी हुआ घायल, पहुंचा अस्पताल, पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास पर शेखपुर समोधा चौराहा के निकट शनिवार की शाम तकरीबन 4:00 बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक अधेड़ राहगीर की मौत हो गई, वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की मृतक राहगीर नसीरुद्दीन उर्फ छोटे पुत्र सुलेमान उम्र 50 वर्ष निवासी महारानी खेड़ा मजरे शेखपुर समोधा उक्त बाईपास किनारे खड़े होकर एक बाइक सवार बृजेश कुमार पुत्र हरीलाल निवासी सरईया टिकरी डांडो थाना डीह, जो की सैमसंग कंपनी के सर्विस सेंटर में इंजीनियर का काम करता है। उसे मृतक राहगीर रास्ता बता रहा था। तभी उक्त बाईपास पर चुरूवा से पश्चिम गांव की तरफ जा रही एक कार एवं मौरावा से बछरावां की तरफ जा रही एक कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उक्त बाइक सवार को रास्ता बता रहा राहगीर नसरुद्दीन और बाइक सवार बृजेश कुमार दोनों उन कारों की चपेट में आ गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद एक कार सवार मौके पर रुक गया, वहीं दूसरा कार सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल ग्रामीणों के द्वारा उक्त फरार कार सवार के वाहन का नंबर नोट कर लिया गया है। वहीं घायल अवस्था में दोनों लोगों को सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान नसरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बृजेश कुमार का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 