रायबरेली तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

रायबरेली तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली- अज्ञात वाहन बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। विदित हो कि शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे के आसपास बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति अज्ञात वाहन की दुर्घटना का शिकार हो गया जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ -प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गईं। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर उतरावां थाना निगोहां जनपद लखनऊ का रहने वाला विजय बहादुर उम्र 57 वर्ष पुत्र भवानीदीन अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में बछरावां आ रहा था। वह जैसे ही चुरूवा गांव के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई। जिन्हे एंबुलेंस की सहायता से उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।