रायबरेली-कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग महिला की हुई मौत

रायबरेली-कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग महिला की हुई मौत

-:विज्ञापन:-

 

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर गिरी महिला को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचला, मची चीख पुकार

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मुख्य चौराहे पर गुरुवार की शाम तकरीबन 5:00 बजे के आसपास उस समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही एक बुजुर्ग महिला की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते वह हाईवे मार्ग पर गिर गई, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की मृतका बुजुर्ग महिला रामकली पत्नी रामसेवक उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी पटेल नगर मजरे विशुनपुर, जिसके पति रामसेवक रिटायर्ड उप निरीक्षक है, वह अपनी पत्नी को बाइक पर लेकर लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए कस्बे के मुख्य चौराहे से अपनी बेटी के घर स्थानीय थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गाँव जा रहे थे, जैसे ही वह बस स्टॉप के सामने पहुंचे, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर पीछे बैठी महिला रामकली अपना संतुलन खोते हुए हाईवे मार्ग पर गिर गई, तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख रहे प्रत्यक्ष दर्शियों एवं मुख्य चौराहे पर बनी पुलिस चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा तत्काल अपने वाहनों से उक्त डंपर का पीछा किया गया और उसे उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पहले रोक लिया गया। वहीं बुजुर्ग महिला के साथ कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुए इस दर्दनाक हादसे से मौके पर मौजूद लोगों के रूप कांप गई है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ-साथ आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मृतका महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही डंपर को मय चालक समेत कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।