रायबरेली-रोडवेज बस की टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, हुई मौत

रायबरेली-रोडवेज बस की टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, हुई मौत

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट बस स्टॉप परिसर पर रोडवेज बस की टक्कर लगने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल वृद्ध लालता प्रसाद यादव पुत्र सत्यनारायण यादव उम्र 75 वर्ष निवासी भार्गव भटिया कस्बा बछरावां किसी काम से बस स्टेशन की तरफ आए हुए थे। तभी लखनऊ की तरफ से बस स्टॉप के अंदर आ रही फतेहपुर डिपो की एक बस की टक्कर अचानक उन्हें लग गई। जिससे वह बस स्टॉप परिसर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी गई और उक्त स्थान पर मौजूद निजी वाहन से तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उक्त वृद्ध की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। लेकिन ट्रामा सेंटर के लिए ले जाते समय रास्ते में उक्त वृद्ध की मौत हो गई। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।