रायबरेली-अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार राजगीर को मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजियापुर सुदौली मार्ग पर सब्जी गांव के निकट नहरिया के पास बाइक सवार एक राजगीर व उसके साथी को एक अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार राजगीर रघुवीर पुत्र रामदयालु उम्र 30 वर्ष निवासी चक मजरे इसिया अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कही छत की स्लेप डालने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सब्जी गांव निकट नहरिया के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके साथी को तो मामूली चोटे आई, जिसका इलाज पास में ही स्थित निजी अस्पताल में कराया गया। परंतु रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा घायल अवस्था में रघुवीर का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

rexpress 