रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर तिलेंण्डा गाँव के निकट एक बाइक सवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुँचाया गया, जहाँ उसका इलाज किया गया है। घटना बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास की है। जब ग्राम जयचंदपुर मजरे बैंती थाना शिवगढ़ निवासी 30 वर्षीय युवक श्रवण कुमार पुत्र रामलोटन अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्यवश लखनऊ जा रहे थे, तभी उक्त राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलेंडा के निकट पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुँचाया गया, जहाँ गंभीर हालत में उनका उपचार किया गया है।

rexpress 