रायबरेली-कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक हुई अनियंत्रित, मां-बेटे घायल

रायबरेली-कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक हुई अनियंत्रित, मां-बेटे घायल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नावा गांव के पास अचानक हाईवे पर आए एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित हो गए, जिसमें मां व बेटे घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल बाइक सवार सचिन सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह अपनी मां उषा सिंह निवासी उदयपुर निगोहा के साथ रायबरेली से एक निमंत्रण में शामिल होने के पश्चात अपने घर उदयपुर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नावा गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक हाईवे मार्ग पर आये एक कुत्ते को बचाने के चक्कर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगो के द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों का घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उषा सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।