रायबरेली-अज्ञात कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा गांव के निकट बीते शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे के आसपास अज्ञात कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल ट्रक चालक चंद्रशेखर पुत्र सूर्यबली उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी दोस्तपुर थाना बछरावां, जो कि अपने ट्रक में प्रयागराज से कोल्ड ड्रिंक लादकर लखनऊ जा रहा था। स्थानीय नागरिक होने के कारण उसने देर रात 12:30 बजे के आसपास लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चुरूवा चौराहे के निकट अपना ट्रक खड़ा किया और जैसे ही वह ट्रक का गेट खोलकर नीचे उतरने लगा, तभी अज्ञात कार सवार तीन-चार बदमाशों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों को पहुँचता देखकर उक्त कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घायल अवस्था में चंद्रशेखर को मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 