रायबरेली-तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति घायल, चालक ने खुद को बताया लेखपाल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी सवार सड़क पर गिर पड़े और दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज गति से आ रही थी, तभी उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को संभाला और उपचार के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कि कार चालक खुद को लेखपाल बता रहा था। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल दंपति की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

rexpress 