Raibareli-दुकानें बंद कर, डॉक्टरों के सहयोग में मैदान में उतरा एम्स व्यपार मंडल
-बंगाल में हुई लेडिज डॉक्टर की सामूहिक रेप के बाद बेरहमी तरीके से हत्या के विरोध में छठा दिन शनिवार को डॉक्टरों के सहयोग में एम्स व्यापार मंडल भी मौजूद रहा। मेडिकल की सारी दुकानें रहीं बंद। सुबह 10 बजे से ही सभी व्यापारी अपनी दुकान बंद करके एम्स गेट के सामने एकत्रित हो गए एम्स व्यापार मंडल के सानिध्य में दुर्दांत हत्याकांड के विरोध में सभी व्यापारी लोग एक साथ खड़े हुए और न्याय की गुहार लगायी अपनी आवाज बुलंद की जिससे पीड़िता के घर वालों को इंसाफ मिल सके और उन दरिंदों को सरेआम फांसी की सजा दिलाई जा सके। इस मौके पर व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन भी सौंपा गया।उपरोक्त हड़ताल में प्रमुख रूप से एम्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी के साथ एम्स के डॉ शिवांनंद, डॉ सौम्या,एवं स्टॉफ और बाहर प्रमुख रूप से शौर्य मिश्रा,धर्मेंद्र शर्मा, गुरु प्रसाद, अभिषेक उपाध्याय, अमित बाजपेई,धर्मेंद्र पाल,अजीत सिंह,अमित त्रिवेदी,छोटू द्विवेदी,पुनीत पांडे ,अंकुर त्रिवेदी,रंजीत यादव, मयंक यादव,अमित कुमार,आदि भारी संख्या में डॉक्टर और व्यापारी मौजूद रहें।

rexpress
