रायबरेली-बेटी के घर जा रहे बाइक सवार वृद्ध पिता को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

रायबरेली-बेटी के घर जा रहे बाइक सवार वृद्ध पिता को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी बेटी के घर जा रहे एक बाइक सवार वृद्ध पिता को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार वृद्ध विद्यासागर पुत्र दर्शन उम्र 75 वर्ष निवासी असरेंदा थाना मौरावा जनपद उन्नाव, अपनी बाइक से अपने घर से अपनी बेटी के घर स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्नावा गांव जा रहा था, जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्दी खेड़ा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा उक्त बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात इसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।