रायबरेली-त्यौहार में अशांति फैलाने वाले पर होगी कार्यवाही,एसडीएम

रायबरेली-त्यौहार में अशांति फैलाने वाले पर होगी कार्यवाही,एसडीएम

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पंन*



ऊंचाहार-रायबरेली-दिवाली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को मंगलवार को कोतवाली में क्षेत्र के पटाखा व्यवसाई व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ कोतवाली में बैठक आयोजित हुई। जिसमें एसडीएम ने पटाखा व्यवसायियों को अग्निशमन यंत्रों व उपायों के साथ ही व्यापारियों दुकानें लगाने के निर्देश दिए। प्रकाश पर्व पर आमजन से शांति व्यवस्था बनाकर प्रशासन की मदद करने की अपील की।
       एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि दीपावली का त्योहार सभी लोग आपसी भाईचारे व प्रेम सद्भाव से मनाए। जिससे त्यौहार में किसी तरह की खलल ना पड़े। साथ ही व्यापारियों से कहा कि आगामी दीपावली के त्यौहार पर आतिशबाजी के भंडारण व विक्रय स्थान पर सभी को सावधानी बरतते हुए दुकाने लगानी है। आतिशबाजी के प्रतिबंध सामानों की बिक्री न करें। 18 वर्ष से कम उम्र का कोई भी बच्चा पटाखा नहीं बेचना चाहिए। सभी व्यवसाई खुले में दुकानें लगाएंगे। एक दुकान से दूसरी दुकान की दूरी कम से कम 10 फिट आवश्यक है। आपस में सटी दुकाने होने के कारण एक में विस्फोट होने से अन्य सभी दुकानों तक उसका असर पहुंच सकता है। नियमावली के अनुरूप ही दुकान के अंदर पटाखा होना चाहिए। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने कहा कि पटाखे की दुकान के सामने ड्रमों में पानी तथा बाल्टियों में बालू भरा रहना चाहिए। किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि नियमों के साथ खिलवाड़ किया गया तो उसके साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल, प्रधान धनराज यादव, सुधीर गुप्ता, नारेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, विनय शुक्ल उर्फ बाबा, राजकिशोर तिवारी, मेहंदी हसन,रामफेर पवन सिंह, सुभास मौर्या.समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।