रायबरेली-चलती ट्रेन के गेट पर बैठा युवक नींद आने से रेलवे ट्रैक पर गिरा, हुआ गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली-चलती ट्रेन के गेट पर बैठा युवक नींद आने से रेलवे ट्रैक पर गिरा, हुआ गम्भीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरहनी गांव के पास लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर ट्रेन के गेट पर बैठा युवक नींद आ जाने के कारण रेलवे ट्रैक पर गिरकर घायल हो गया। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक विमल पुत्र फुकनरई उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जप्ता थाना इस्लामपुर जिला उत्तर दिनाशपुर राज्य पश्चिम बंगाल, जो रविवार की सुबह लखनऊ हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12354) पर सवार होकर लखनऊ से अपने घर उक्त ट्रेन के गेट पर बैठकर वापस जा रहा था। जैसे ही उसकी ट्रेन लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर खैरहनी गांव के पास पहुंची, तभी उसे नींद आने के कारण वह गेट पर से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा उक्त युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।