रायबरेली-NTPC में बंद हुई यूनिटों से बिजली का उत्पादन शुरू

रायबरेली-NTPC में बंद हुई यूनिटों से बिजली का उत्पादन शुरू

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-चार दिन दिन पूर्व उत्तरी ग्रिड द्वारा बिजली की मांग घटाए जाने पर एनटीपीसी परियोजना की तीन यूनिटें बंद कर दी गई थी। इसके बाद बिजली का उत्पादन घटकर एक तिहाई रह गया था। बिजली की मांग बढ़ते ही परियोजना प्रबंधन ने सभी इकाइयों से बिजली का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।
     एनटीपीसी परियोजना छह यूनिटों की बदौलत 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। रविवार की रात उत्तरी ग्रेड ने इस परियोजना से उत्पादित होने वाली बिजली की मांग घटा दी थी। जिसके चलते प्रबंधन को यूनिट नंबर एक, दो व पांच को बंद कर दिया था। बुधवार की शाम इन सभी यूनिटों से फिर से बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया। सभी यूनिटों द्वारा बिजली का उत्पादन शुरू हो जाने पर मंगलवार की शाम इस परियोजना से 1368 मेगा वाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है। एनटीपीसी परियोजना में यूनिट नंबर एक से लेकर पांच तक 210, 210 तो वहीं छठवीं युनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली बनाई गई है। इस तरह से यह परियोजना से 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। एनटीपीसी परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कमल शर्मा ने बताया कि उत्तरी ग्रेड द्वारा बिजली की मांग बधाई जाने पर बंद हुई तीनों यूनिटों को उनकी भार क्षमता के अनुरूप संचालित कर बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया है।