ऊंचाहार में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत दो घायल, रेफर,,,,,

ऊंचाहार में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत दो घायल, रेफर,,,,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार। दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दोनों बाईक चालक हूए घायल ।जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।क्षेत्र के नया पुरवा मजरे बहेरवा गांव निवासी हरीशचंद्र का 22वर्षीय बेटा विशाल बाईक से कहीं जा रहा था। तभी पूरे मिश्रन मजरे गंगेहरा गुलाल गंज निवासी हरिकेश उम्र 21वर्ष पुत्र लालता प्रसाद गंगा स्नान करके वापस घर लौट रहे थे। तभी जमालपुर माफी मोड़ पर दोनों बालकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाईक सवार घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण दोनों लोगों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। वही सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि घायल अवस्था में दो लोग सीएचसी आए थे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।