रायबरेली-अज्ञात कारणों से पोल्ट्री फॉर्म में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

रायबरेली-अज्ञात कारणों से पोल्ट्री फॉर्म में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग लगने की वजह से पूरा पोल्ट्री फार्म जलकर खाक हो गया, जिससे पोल्ट्री फार्म में आग लगने की वजह से किस का लाखों का नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची डायल 112 व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा कुछ जलकर खाक हो गया था। गौरतलब हो कि बुधवार की देर रात आनंद कुवर खेड़ा मजरे पड़ीरा कला गांव के रहने वाले अजय कुमार के पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे उनका पूरा पोल्ट्री फार्म जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह से उनका लाखों का नुकसान हुआ है, आग लगने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए अजय कुमार ने बताया कि जिस समय आग लगी उसे समय पोल्ट्री फार्म में चूजे नहीं थे क्योंकि तैयार चूजों की बिक्री हो चुकी थी, नए चूजे लाने की तैयारी चल रही थी, परंतु देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग लगने की घटना से वह आहत हैं क्योंकि उनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।