Raibareli-लालपेड़ा सहित कई नमूने हुए फेल गोपाल स्वीट्स पर दर्ज हुआ मुकदमा

Raibareli-लालपेड़ा सहित कई नमूने हुए फेल गोपाल स्वीट्स पर दर्ज हुआ मुकदमा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

गोपाल स्वीट्स के संचालक समेत नौ पर मुकदमा

लैब जांच में मशहूर लालपेड़ा के साथ ाथ दूध पनीर सहित कई नमूने फेल

फेल रिपोर्ट आने पर अब एडीएम कोर्ट तय करेगा अर्थदंड

रायबरेली-एफएसडीए द्वारा नमूना जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजे गए मशहूर लालपेड़ा के साथ पनीर, दूध, काजू व फल्हारी सामग्री के नमूने रिपोर्ट में फेल आए हैं।

इसके आधार पर संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गोपाल स्वीट्स के संचालक सहित नौ कारोबारियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन की कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दोषियों पर जुर्माना लगवाने की कार्रवाई की है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने दिसंबर 2023 में शहर के गोपाल स्वीट्स से लालपेड़ा, हरदोई जिले के हेल्थवेज दूध के साथ शिव स्वीट्स अचलेश्वर से पनीर, ऊंचाहार से दूध, लालगंज से पनीर, घंटाघर से काजू, एनटीपीसी ऊंचाहार से फलाहारी स्नैक्स और मखाना का नमूना

जांच के लिए लैब भेजा था। जांच रिपोर्ट में यह नमूने सुरक्षित श्रेणी में अधोमानक व पैकेजिंग एक्ट की अनदेखी के कारण में फेल आए हैं।

नमूनों की लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद नमूना संग्रहित करने वाले संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एडीएम प्रशासन की कोर्ट में इन खाद्य सामग्रियों की बिक्री करने वाले नौ कारोबारियों के खिलाफ एक्ट में उल्लेखित प्रावधान के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। अभिहीत अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि अब कोर्ट आरोपियों पर जुर्माना राशि तय करने की कार्रवाई करेगा।