स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत 'सूरत' का अनावरण आज, जानिए क्या है इसकी खासियत?
भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत 'सूरत' का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा सोमवार को सूरत में किया जाएगा। इस समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार भी शामिल होंगे।
रक्षा मंत्री ने किया था लॉन्च
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे 17 मार्च, 2022 को मुंबई में लांच किया था। यह गुजरात के किसी भी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला युद्धपोत है। निर्माणाधीन नवीनतम फ्रंटलाइन युद्धपोत परियोजनाओं में के तहत चार अगली पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत का निर्माण किया गया है। इसमें चौथा और आखिरी पोत है। यह युद्धपोत वर्तमान समय में मझगांव डाक्स शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई में निर्माणाधीन है।
भविष्य के लिए सक्षम बल
स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश की नौसेना छोटी थी, लेकिन वर्तमान में भारतीय नौसेना एक बहुत सक्षम, युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य के लिए सक्षम बल बन चुकी है। सूरत शहर भारत और कई अन्य देशों के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है। यह शहर जहाज निर्माण कार्यों के लिए भी एक समृद्ध केंद्र रहा है। यह पहली बार है कि एक युद्धपोत का अनावरण उसी शहर में किया जा रहा है जिसके नाम पर इसका नाम रखा गया है।

rexpress 