Raibareli-इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में लगी आग , 5 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

Raibareli-इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में लगी आग , 5 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी
 

बछरावां-रायबरेली-कस्बे के मुख्य चौराहे पर बस स्टेशन के सामने स्थित जुबेर इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में 15 नवंबर  देर रात आग लग गई । घटना में टीवी , फ्रिज , एसी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत लगभग 5 लख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है ।
       नगराम जनपद लखनऊ निवासी अब्दुल्ला जुबेर बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित जुबेर इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक हैं। बुधवार शाम शोरूम बंद कर वह घर चले गए । देर रात उनके गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई । देखते ही देखते भयावह आग की जद में गोदाम में रखें सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आ गए । और धूं धूं कर जलने लगे । गोदाम में लगी आग की लपटों को देख मुहल्ले के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल कर्मियों के साथ ही अब्दुल्ला जुबेर को को दी । सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है । शोरूम संचालक अब्दुल्ला जुबेर ने बताया कि गोदाम में विद्युत सप्लाई नहीं ली गई है । जिससे शार्ट सर्किट होने का प्रश्न नहीं उठता । उन्होंने आतिशबाजी या अराजक तत्वों द्वारा आग लगाने की संभावना जताई है।  थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी । फिलहाल घटना की जांच की जा रही है ।