रायबरेली-तेज रफ्तार डंपर में दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

रायबरेली-तेज रफ्तार डंपर में दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र  अंतर्गत सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को एक तेज रफ्तार डंपर के द्वारा रौदने का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमावा के पास स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के निकट फौजी ढाबा के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे जा रही पैदल दो महिलाओं श्रीमती पत्नी काशी प्रसाद निवासी पूरे भगवान दीन मजरे घूराडीह एवं उनकी एक साथी महिला को रौदता हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं  आसपास मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतका महिला श्रीमती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।