ऊंचाहार:तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से टेम्पो चालक की मौत, मचा कोहराम,,,,?
रिपोर्ट-सागर तिवारी
ऊँचाहार/रायबरेली: तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से टेम्पो चालक की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और डम्पर की तलाश शुरू कर दी है।
पूरे किशुनी मजरे अरखा गाँव निवासी देवतादीन का बेटा बृजेश कुमार 35 वर्ष टेम्पो चालक था, रविवार की शाम वो सवारियों को ऊँचाहार कस्बे के बस स्टैंड पर उतारकर टेम्पो लेकर प्रतापगढ़ जिले के आलापुर जा रहा था, तभी चकमिलिक मजरे कोटरा बहादुरगंज गाँव के पास बेकाबू डम्पर ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया,जिसके बाद चालक डम्पर लेकर मौके से फरार हो गया, घटना में चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुँचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक बृजेश कुमार छ भाईयों में सबसे बड़ा था, जिसके कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

rexpress 