रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में बाइक सवार पिता पुत्र डिवाइडर से टकराये, एक गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के पास आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में बाइक सवार पिता पुत्र डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक अंकुर चौधरी पुत्र शिवकरण उम्र 26 वर्ष निवासी सलालपुर दरीबा अपने पिता शिवकरण स्वर्गीय दरबारी लाल उम्र 55 वर्ष को अपनी बाइक से लेकर बछरावा सिलेंडर लेने आ रहे थे। जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में वह हाईवे मार्ग पर स्थित डिवाइडर से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात अंकुर की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 