रायबरेली;तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बंद पड़ी सब्जी की दुकान में घुसी, सभी सुरक्षित
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर भवानीगढ़ चौराहे के निकट एक शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे कार सवारों की कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और अनियंत्रित होकर वह सड़क मार्ग किनारे एक बंद पड़ी सब्जी की दुकान में जा घुसी, इस कार के दुकान में घुसते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वही स्थानीय लोगों के द्वारा उक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा कार के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो उनका कहना है कि यह हादसा बहुत बड़ा था, लेकिन गनीमत यह थी की सब्जी की दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

rexpress 