रायबरेली: रोडवेज बस की टक्कर से घायल बुलेट सवार युवक की इलाज के दौरान मौत, चालक फरार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के जोगमगदीपुर अंडरपास के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुलेट सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का इलाज एम्स में चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान जमशेद पुत्र निवासी धमधमा गांव, थाना गदागंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जोगमगदीपुर अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी बुलेट बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एम्स रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।

rexpress 