रायबरेली रेलवे लाइन पर कटी 17 वर्षीय किशोरी, गांव में मचा कोहराम हरचंदपुर के टांडा और आस्तिक बाबा गेट के बीच हुआ हादसा

रायबरेली रेलवे लाइन पर कटी 17 वर्षीय किशोरी, गांव में मचा कोहराम  हरचंदपुर के टांडा और आस्तिक बाबा गेट के बीच हुआ हादसा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमित अवस्थी ( गुड्डू)
मो - 7007782057

हरचंदपुर रायबरेली- थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे लाइन पर हुए दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मुबारकपुर गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार टांडा और आस्तिक बाबा गेट के बीच रेलवे लाइन पर मंगलवार को मुबारकपुर निवासी श्यामू की पुत्री (17) ट्रेन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि किशोरी किसी काम से रेलवे ट्रैक के पास पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

जैसे ही किशोरी की मौत की खबर गांव पहुंची परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस रेलवे लाइन के आसपास लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और फाटक व बैरिकेडिंग की मांग की है।